नैनीताल, जनवरी 3 -- नैनीताल। नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में 19 से 21 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 19 जनवरी को सुबह 8 बजे गणेश पूजन, शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक से होगा। शाम 7 बजे मां पाषाण देवी की पंच आरती होगी। मंगलवार 20 जनवरी को गणेश पूजन, पंचांग कर्म, रामचंद परिवार पूजन तथा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। बुधवार 21 जनवरी को अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद 1 बजे कन्या पूजन किया जाएगा। 2 बजे से भंडारा शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...