नैनीताल, जनवरी 20 -- नैनीताल। मां पाषाण देवी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। भजन मंडली में प्रशांत जोशी, कमल पाठक, हिमांशु जोशी, हर्षित जोशी, वसंत पांडे और मोहित रहे। यजमान के रूप में ब्रजेश श्रीवास्तव, राजू नारंग, गिरीश साह, एडी त्रिपाठी, अंबादत्त तिवारी, संजय वर्मा सपत्नी मौजूद रहे। ब्राह्मण जगदीश भट्ट, भगवत प्रसाद जोशी, घनश्याम जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। आज बुधवार को पारायण होगा और दोपहर 2 बजे से समष्टि भंडारा होगा। यहां प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव जोशी, आरुष, जिगर, पंकज, धीरज, राजेश, गीता, कविता, विनीता, हेमा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...