बोकारो, जनवरी 31 -- तुपकाडीह के महादेववर नाथ मंदिर के प्रांगण में वर्ष 2008 में बने मां पार्वती मंदिर का 19 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। पुरोहित कृष्ण मुरारी पांडेय , बलराम पांडेय , अजय पांडेय , अभिषेक पांडेय ,बसंत गोस्वामी ने मुख्य यजमान कुणाल मिश्रा सपत्नीक के हांथों वेदी पूजन ,चंडी पाठ ,महा रुद्राभिषेक ,हवन के बाद आरती करवाये। कन्या पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। शाम के बाद भक्ति जागरण के कार्यक्रम में दूर दूर से कई कलाकार पहुंचे और भजन प्रस्तुत कर वाह वाही बटोरी। जयकारे से माहौल गुंजायमान हो गया। मौके पर आरबी मिश्रा ,पूर्व जिप सदस्य रीता मिश्रा ,धनीलाल मांझी ,योगेन्द्र दुबे ,सत्यनारायण सिंह ,डब्लू मिश्रा ,मुन्ना पांडेय ,राजेश ठाकुर ,हराधन मांझी समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.