मथुरा, अप्रैल 10 -- मथुरा। धौलीप्याऊ स्थित मां पथवारी देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र में हुए धार्मिक अनुष्ठानों का मंगलवार की शाम भगवती जागरण के साथ समापन हो गया। इस मौके पर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। धौलीप्याऊ स्थित मां पथवारी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्यंत धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर में नवमी पर कन्या-लांगुर भोज कराया गया। मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाल गोपाल नर्सिंग होम से शुरू होकर धौलीप्याऊ बाजार होते हुए बेसिक शिक्षा कार्यालय पर पूर्ण हुई। शोभायात्रा में धौलीप्याऊ निवासी भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। देर रात्रि मंदिर में भगवती जागरण हुआ। जिसमें कलाकारों ने मां भगवती के भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में संस्थापक संरक्षक मुरारीलाल अग्रवाल, अध्यक्ष कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.