नई दिल्ली, मार्च 19 -- यूपी के रायबरेली में दो दिनों पहले हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 17 मार्च को चंदई रघुनाथपुर चौहारे के पास बाग में सुरेंद्र यादव उर्फ लाला की लाश मिली थी। युवक की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की मां ने ही बेटे की हत्या कराई है। इस हत्या में मारे गए युवक की बहन और उसका जीजा भी शामिल था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा हत्याकांड परिवार की संपत्ति को लेकर अंजाम दिया गया। एक मां का अपने ही बेटे की हत्या की खबर से हर कोई हैरान है। गुरुबख्शगंज इलाके के रामनगर मजरे पोरई के रहने वाले सुरेंद्र (25) की लाश बाग में मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। सुरेंद्र की मां राजकुमारी ने ही पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरेंद्र के गले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.