हापुड़, फरवरी 21 -- एक नाबालिग बेटी ने शुक्रवार को डीएम-एसपी ऑफिस में पहुंचकर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। पीड़ित लड़की ने कहा कि साहब मेरी मां ने ही मुझे 50 हजार रुपये में बेच दिया है। दिसंबर महीने में शादी के नाम पर मुझको एक 50 साल के व्यक्ति को बेच दिया गया। जो मुझे बंधक बनाकर मेरे साथ दुष्कर्म करता है। डीएम ने बेटी की बात सुन कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया। वहीं एसपी ने थाना गढ़ के लिए जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शुक्रवार की दोपहर एक किशोरी कलक्ट्रेट में डीएम ऑफिस पहुंची। बेटी ने जब अपनी कहानी डीएम को सुनाई तो सब भौचक्के रह गए। मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव का था। गांव निवासी किशोरी ने अपनी ही मां पर उसे बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसको बंधक बनाकर कई माह तक शारीरिक संबंध बनाए और पिटाई की। ...