जबलपुर, जून 30 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर से किडनैपिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि 13 साल की लड़की ने अपनी किडनैपिंग की साजिश खुद रची और घरवालों के नाम धमकी भरा संदेश छोड़ा- आपकी बच्ची हमारे पास है। अगर उसे सही सलामत चाहते हो तो 15 लाख का इंतजाम कर लो। इस पूरी प्लानिंग की वजह और भी चौंकाने वाली है। दरअसल बच्ची की मां ने उसे फोन चलाने, लिपस्टिक लगाने और दोस्तों से बात करने के लिए डांटा था, जिस कारण लड़की ने ऐसा कदम उठाया। लड़की की उम्र 13 साल है और वह 7वीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार दोपहर शहर के प्रियदर्शन कॉलोनी में उसके घर तब हड़कंप मच गया, जब घर से उनकी फूल सी बच्ची गायब मिली। इसके साथ ही घर में एक पेज मिला, जिसमें हैरान करने वाली बातें लिखी थीं। दरअसल ये वही चिट्ठी थी, जिसमें लड़की किडनैपिंग की बात लिखकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.