उन्नाव, नवम्बर 20 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सूबेदारखेड़ा गांव की रहने वाली सोनी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा विकास 19 नवंबर को घर से खेत के लिए गया था। लौट कर नहीं आया। जिसकी खोजबीन की। मगर उसका कही पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई और तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...