अलीराजपुर, फरवरी 14 -- मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक आदिवासी इलाके में शुक्रवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने कथित तौर पर अपनी तीन मासूम बेटियों को कीटनाशक (जहर) पिलाने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। इस घटना में सात, पांच और तीन साल की तीनों बहनों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के अनुसार, यह घटना अडवाड़ा गांव के माफीदार फलिया में हुई। आरोपी महिला ने अपनी बेटियों सावित्री, कार्तिका और दिव्या को जबरन कीटनाशक पिलाया और फिर खुद भी उसे पी लिया। यह भी पढ़ें- MP में MBA की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, निर्वस्त्र हालत में कमरे से मिला शव यह भी पढ़ें- MP में पुलिसवालों के घर धावा बोलने वाला चोर गिरफ्तार, एक घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.