अयोध्या, दिसम्बर 20 -- अयोध्या संवाददाता। बिहार प्रान्त में मोबाइल पर किसी ने बात करने पर नाराज किशोरी को उसकी मां ने डांटा और मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज किशोरी ने अपनी सहेली के साथ दिल्ली जाने का प्लान बना लिया। जांच-पड़ताल में जुटी रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन में दो किशोरियों को देखा तो अपने अभिरक्षा में लेकर मामले की खबर चाइल्ड लाइन को दी। शनिवार को दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। काउंसलिंग के बाद समिति ने दोनों को उनकी मां के हवाले किया है। देखभाल और निगरानी के लिए मामला सीडब्लूसी मुजफ्फरपुर के हवाले किया जा रहा है। बिहार के किशनगंज से चलकर राजस्थान के अजमेर जाने वाली अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंची तो जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को ट्रेन में लाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.