कन्नौज, दिसम्बर 31 -- कन्नौज। शहर में पुरानी पुलिस लाइन काशीराम कालोनी में मंगलवार की सुबह परिजनों से विवाद के बाद मां ने डांटा तो किशोरी चौथी मंजिल से कूद गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिन्ताजनक हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। जहां देररात तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। मकरन्दनगर चौकी क्षेत्र में पुरानी पुलिस लाइन कांशीराम कालोनी निवासी छुन्नू प्लम्बर की 16 वर्षीय पुत्री अंजली घरेलू विवाद से नाराज होकर कालोनी की चौथी मंजिल पर चली गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता अंजली ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और ग्राउण्ड फ्लोर पर आ गिरी। तकरीबन 40 फिट ऊंचाई से गिरने पर अंजली गम्भीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के गिरने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.