लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। मां ने देर रात तक बाहर घूमने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गढ़कसमार में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद किया गया है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस शव को बरामद कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। युवक का शव करंज पेड़ में रस्सी से झूलता देख ग्रामीणों ने सेन्हा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान गढ़कसमार निवासी स्वर्गीय प्रभु उरांव के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेश उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मां ने देर शाम तक उसे घूमने के लिए मना किया था। उक्त बातें बताते हुए मृतक धर्मेश उरांव की मां लेचवा उराइन ने कहा कि बुधवार शाम देर से घर आया था। तो रात में घूमने के लिए मना किया तो कुछ नही बोला और रात में खाना खा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.