प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव में सोमवार शाम एक किशोरी को मां ने खाना बनाने को लेकर डांट लगा दी। नाराज होकर किशोरी ने कमरा बंद किया और फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेनीपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के बनवारीलाल के एक बेटे और चार बेटियों में 15 वर्षीय गुड़िया सबसे छोटी थी। उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। सोमवार शाम मां ने खाना बनाने को लेकर उसे डांट लगा दी। मां की डांट से नाराज होकर वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोग आवाज देने लगे। कोई जवाब न मिलने पर लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटक रही थी। लोगों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। चिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.