एक संवाददाता, फरवरी 4 -- पूर्वी चंपारण जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के सूंड़ी बेलवा गांव में एक मां ने एक माह की बच्ची को तालाब में फेंक दिया। शव उपलाने व पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि खराब आर्थिक स्थिति व बच्ची के बीमार रहने के कारण मां सीमा देवी ने यह कदम उठाया है। पुलिस मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, तालाब में फेंकने के बाद मां बच्ची चोरी होने की शिकायत लेकर हरपुर थाने पहुंच गई। जांच में बच्ची को पोखर में फेंकने में उसकी मां की संलिप्तता सामने आई। थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि बच्ची को उसकी मां ने पोखर में फेंका था। पूछताछ में महिला ने बताया है कि बच्ची बीमार रहती थी, इसलिए फेंक दिया। यह भी पढ़ें- आरा में लूटपाट के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.