गढ़वा, फरवरी 15 -- बड़गड़। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां नवदुर्गा मंदिर का 20वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए व्यवस्थापक रामौतार गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे जल यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही प्रसाद वितरण, शिव चर्चा व देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं मंगलवार को आरती, हवन, प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने भक्तजनों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...