गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली सेक्टर-दो में शनिवार में गढ़वाल समाज समिति ने मां नंदा सुनंदा देवी की डोली यात्रा निकाली। यात्रा में उत्तराखंड समाज की कीर्तन मंडलियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। दस कीर्तन मंडलियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल महिलाएं नाचते-झूमते हुए चलीं। इस मौके पर दिनेश लखेड़ा, ललित थपलियाल, बृजमोहन, पुष्कर नेगी और मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...