धनबाद, मई 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिला पर्यटन विभाग की टीम ने कोयलांचल में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल मां देशवाली मंदिर कच्ची बलिहारी (वार्ड संख्या 10) का जायजा किया। जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से विस्तृत चर्चा कर इस धार्मिक स्थल की ऐतिहासिकता और संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। यह दौरा जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा के निर्देशन में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर लगभग 500 वर्षों पुराना है। इसका संबंध राजा शिव प्रसाद के पूर्वजों से है। यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। युवा विकास मंच के संयोजक संतोष कुमार सिंह ने पूर्व में पर्यटन विभाग को पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.