गढ़वा, सितम्बर 26 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर हरिहरपुर गांव स्थित देवी धाम बाजारी प्रांगण और दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। नौ दिवसीय महापर्व के पांचवें दिन शुक्रवार को भी चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा का विशेष स्वरूप का पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही माता के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और विद्युत लाइटों से सजाया गया है। माता की प्रतिमा के सामने भव्य चुनरी और विशेष श्रृंगार कर मनमोहक रूप दिया गया। उसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दिनभर माता के जयकारों से प्रांगण गूंजता रहा। पूजा करा रहे पंडित राजकुमार पांडेय, दीपेंद्र देव विद्यार्थी ने बताया कि नवरात्र में नौ देवी पूजन का सनातन धर्म में बड़ा आस्था है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.