मऊ, फरवरी 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गोठा हनुमान गढ़ी में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजन समिति की ओर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। गोठा हनुमान गढ़ी से लेकर रामघाट तक 14 किमी लम्बी निकली कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ हाथी-घोड़े और ऊंट शामिल हुए। रथों पर देवी-देवताओं की सजी झांकी ने यात्रा में चार चांद लगा दिया। पीतवस्त्रधारी महिलाओं और युवतियों ने कलश उठाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। गोंठा हनुमान गढ़ी से दिन में नौ बजे क्षेत्र के नर नारी कलश में आम्रपल्लव, फूल, अक्षत लेकर कतार बद्ध होकर गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए निकले। दोहरीघाट कस्बा सब्जी मंडी होते हुए दिन में दो बजे रामघाट सरयू नदी पर पहुंचे। यहां विद्वानों के मंत्रोचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.