गोपालगंज, फरवरी 6 -- थावे। प्रसिद्ध शक्ति पीठ थावे दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलिवन रायमल निवासी संजीव कुमार अस्थाना ने अपने परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा को सोने की छतरी, चांदी की छोटी थाली, कटोरी, चम्मच एवं लोटा अर्पित किया। पूजा के समय मंदिर परिसर भक्तिभाव से ओतप्रोत रहा। इस मौके पर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे, प्रधान पुजारी संजय पांडेय सहित अन्य पुजारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.