जौनपुर, मार्च 10 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर नगर के गोला मंडी में स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार को मां दुर्गा मइया के प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहां से निकलकर पूरे कस्बे में भ्रमण करने के बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। जगह जगह श्रद्धालु छतों से पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किए। डीजे के भक्त नाचते गाते चल रहे थे। रंगभरी एकादशी की मस्ती में महिला व पुरुष एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ा कर होली की मस्ती में डूबे नजर आए। आगे आगे लोग हाथों में पताका लेकर चल रहे थे। ध्यनि प्रसारण यात्रों से प्रसारित भक्ति गीतों से पूरा कस्बा देवी मय हो गया। संचालन राज कुमार गुप्त नेता ने किया। आशुतोष मिश्रा, सुधीर मिश्रा और पंकज मिश्रा आदि ने पूरे विधि-विधान से हनुमान मंदिर मां मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.