लातेहार, फरवरी 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध दुर्गा बाड़ी परिसर में मां दुर्गा प्रतिमा के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य अनुष्ठान शनिवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित भव्य कलश यात्रा में नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। शनिवार प्रातः 7:30 बजे दुर्गा बाड़ी से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों शास्त्री चौक, डीपाटोली और रामपुर चौक से होते हुए रामपुर नदी स्थित छठ घाट पहुंची। जहां मुख्य पुजारी पंडित सर्वेश पाठक एवं विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके पश्चात यात्रा पुनः पीपल चौक और शास्त्री चौक होते हुए वापस दुर्गा बाड़ी पहुंची, जहां महिलाओं ने यज्ञ शाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.