बहराइच, फरवरी 19 -- नानपारा। नानपारा के श्री श्याम प्रभु रानी सती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। भक्ति गीतों व जयघोष से मंदिर गूंज उठा। सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा में धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर विधायक पत्नी सीमा वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष बहराइच सुधा टेकड़ीवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामस्वरूप अग्रवाल, उमेश चंद्र शाह, सुधीर गोयल, आशीष खेमका, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.