मुंगेर, अप्रैल 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के जोगी स्थान मंदिर रामपुर एवं नयागांव दुर्गा स्थान में चैत्र नवरात्र के महाष्टमी पर भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार की सुबह से ही मां दुर्गा का दर्शन करने तथा पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त आते रहे। महिला श्रद्धालुओं ने महाष्टमी पर मां दुर्गा को डलिया चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने शाम में भी मां की पूजा-अर्चना व आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाष्टमी की रात मां दुर्गा के दर्शन के लिए पूजा केन्द्रों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.