नोएडा, सितम्बर 20 -- नोएडा। शहर में शारदीय नवरात्रों से लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। शहर में सौ से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए पंडालों को सजाने का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं कुछ पंडालों में पहले दिने से ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चाना शुरू हो जाएगी। वहीं कुछ स्थानों पर पंचमी, छठीं व सप्तमीं के दिन से पूजा-पाठ शुरू होगी। शहर में अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। ताकि संदेश दिए जा सके। शहर में सेक्टर-12, 34, 25, 26, 61, 62, 50 व सेक्टर-137 में दुर्गा पंड़ाल बनाए जा रहे हैँ। वहीं दुर्गा प्रतिमाओं को ईको-फ्रेंडली बनाया जा रहा है। सेक्टर-107 महर्षि आश्रम के दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ प्रबंधक शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।...