अयोध्या, जनवरी 27 -- सोहावल,संवाददाता। आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा लेकर जापान से रामलला का दर्शन करने आईं जापानी महिलाओं के दल ने सोहावल तहसील स्थित प्रसिद्ध मां ज्वाला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद दस सदस्यीय महिला दल अयोध्या के लिए रवाना हो गया। अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन से पहले ज्वाला माई मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम दिखा। जापानी महिलाओं ने उत्साह के साथ 'जय श्री राम' के नारे लगाए। सभी महिलाएं तहसील क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी योगाचार्य नीरज सिंह की शिष्याएं बताई जा रही है। भारत आगमन के बाद योगाचार्य ने सबसे पहले महिला दल को अपनी जन्मभूमि गालीपुर का भ्रमण कराया और गांव की सांस्कृतिक,सामाजिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। योगाचार्य ने बताया कि यह समूह विशेष रूप से अयोध्या में रामलला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.