सीतामढ़ी, दिसम्बर 23 -- सीतामढ़ी। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार सुबह परिवार के साथ पुनौराधाम पहुंचकर मां जानकी मंदिर और सीता कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत कौशल किशोर दास के उत्तराधिकारी रामकुमार दास ने वैदिक विधि से पूजा संपन्न कराई और मां जानकी की चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने महंत कौशल किशोर दास से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत ने पुनौराधाम जानकी मंदिर के भव्य और दिव्य स्वरुप में निर्माण की इच्छा प्रकट की, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी यह इच्छा अवश्य पूरी होगी और आप मंदिर का भव्य स्वरुप जरुर देखेंगे। दर्शन-पूजन के उपरांत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.