रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 16 -- कालीमठ घाटी के सीमान्त गांव चौमासी, जाल मल्ला, जाल तल्ला, चिलौण्ड एवं खोन्नू की अराध्य देवी मां चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा शुरू हो गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने चामुण्डा की डोली के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। देवरा यात्रा में अनेक देवी-देवताओं के निशान भगवती चामुण्डा की अगुवाई कर रहे हैं। बुधवार को यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछेगी। रात्रि प्रवास के लिए दिवारा यात्रा नाला, गुप्तकाशी पहुंचेगी। यह यात्रा आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान व तीर्थ दर्शन के उपरांत अपने भण्डार गृह जाल मल्ला लौटेगी। देवरा यात्रा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि यात्रा गुप्तकाशी, ल्वारा एवं नागजगई क्षेत्रों के विभिन्न गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.