मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- पड़री। विकास खण्ड पहाड़ी के चण्डिका गांव के गंगा तट पर स्थित भगौती मां चंडिका के दरबार में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को आस्थावान व श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चंडिकाधाम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अन्य जनपदों से भोर में ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। श्रद्धालु मां गंगा में स्नान के बाद माता चंडिका के दरबार में पहुंच कर दर्शन पूजन किए। माता रानी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.