फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के घरों एवं मंदिरों में नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्र घंटा रूप की पूजा अर्चना की गई। तीन दिनों से शहर की गलियां सुबह पांच बजे से ही मां दुर्गा की आरती जय अंबे गौरी के स्वरों से गुंजायमान होने लगती हैं। इसके अलावा सड़कों पर माता के भक्तों को पूजन सामग्री के साथ मंदिर जाते हुए देखा जा सकता है। लोगों ने मां चंद्र घंटा की पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना की। धोबी घाट स्थित श्री सिद्धपीठ मां काली मंदिर में सुबह पांच बजे मां की आरती की आरती के बाद के बाद कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में सुबह के समय नौकरीपेशा अधिक संख्या में दिखाई देते हैं। वह सुबह जल्दी पूजा अर्चना करके अपने कार्यालय निकल जाते हैं। इसके अलावा लोग सुख-शांति और समृद्धि के लिए अपने घर पर मां का हवन भी करवा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.