रिषिकेष, सितम्बर 24 -- तीर्थनगरी में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की। नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जीवन में सफलता की कामना की। बुधवार को नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने माता के तीसरे स्वरूप और सफलता प्रदान करने वाली माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। चंद्रेश्वर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर, दून रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर, दून मार्ग स्थित मनीच्छा देवी मंदिर, नरेंद्रनगर मार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.