सहरसा, दिसम्बर 29 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मां चंडीका मंदिर प्रांगण में आगामी 2 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में बैठक कर मां चंडी को महोत्सव का आमंत्रण पत्र अर्पित किया तथा गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पेयजल, शौचालय, वाटरप्रूफ टेंट और सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने की रूपरेखा तय की गई। साथ ही अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने मैदान में लगाए जा रहे टेंट और मंच का निरीक्षण भी किया गया। आयोजित महोत्सव में संध्या समय अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि मह...