रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 16 -- बीरों देवल सहित सात गांवों की अराध्य मां चंडिका की देवरा यात्रा शुरू हो गई है। मंगलवार को देवी ने बीरों भंडारखोले से प्रस्थान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों को आशीर्वाद दिया। सांय देवी संगुंड गांव पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया गया। मां चंडिका की देवरा यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पूजा अर्चना के साथ देवरा यात्रा ने मंगलवार को बीरों से प्रस्थान किया। अनेक स्थानों पर भक्तों को आशीष देते हुए देवरा यात्रा आगे बढ़ी। 20 वर्षों बाद शुरू हुई देवरा यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना है। संगुंड पहुंचते ही देवी का भव्य स्वागत किया गया जिसमें पंचम नेगी, जोत सिंह नेगी, कलाम सिंह रावत, कुलवीर नेगी, नारायण सिंह नेगी के साथ ही महिला मंगल दल की नेत्री नीता नेगी सहित समस्त महिलाएं, नवयुव...