जौनपुर, अप्रैल 1 -- पड़री, हिंदुस्तान संवाद। विकास खण्ड पहाड़ी के चंडिका गांव के गंगा तट पर स्थित भगवती मां चंडिका के दरबार में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को आस्थावानों की भीड़ रही। पावन अवसर पर मंगला आरती में शामिल हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया l इससे पहले गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगा कर माता चंडिका दरबार में पहुंचे और कतार में लग गए l घंटों के इंतजार के बाद माता की गूंज और माता रानी के दर्शन कर खुद को धन्य किया। मातारानी के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय होता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.