जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- मां चंचला महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक, कार्यक्रम के रूपरेखा पर हुई चर्चा जामताड़ा, प्रतिनिधि। रविवार को अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मां चंचला वार्षिक महोत्सव के त्रयोदस वार्षिक महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। जिसमें मां चंचला त्रिदिवसीय त्रयोदस वार्षिक महोत्सव 2026 की कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बताया कि 16 जनवरी को ऐतिहासिक कलश शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा और 17 व 18 जनवरी को विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान, बंगला पाला कीर्तन और भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल और समिति के पदाधिकारीगण ने मां चंचला वार्षिक महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित करन...