प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज पुस्तक मेला का आयोजन 18 दिसंबर से शुरू होगा। 10 दिवसीय मेले के दौरान 23 दिसंबर को मां गंगा समर्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कटरा स्थित रॉयल गार्डेन में समारोह के अंतर्गत मां गंगा का पूजन होगा, गंगा की उपयोगिता पर विशेष चर्चा होगी व डॉ. अमित त्रिपाठी की पुस्तक मैं गंगा के कवर का अनावरण किया जाएगा। समारोह की मुख्य वक्ता भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज की प्रो. अनुरिका वैश्य, इविवि के हिन्दी विभाग के प्रो. राजेश गर्ग, एमएनएनआईटी के प्रो. दुष्यंत सिंह व प्रो. आशीष संप्रीत गोयल होंगे। जबकि वरिष्ठ मार्गदर्शक अतिथि के रूप में स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी व प्रो. राजाराम यादव का व्याख्यान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.