देवघर, सितम्बर 29 -- देवघर। शारदीय नवरात्र को लेकर देवनगरी मां दुर्गा की अराधना में डूबा हुआ है। चहुंओर दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। रविवार शाम को आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर बेल पेड़ के नीचे बेलभरनी (बिल्ववरण) पूजा हुई और देवी मां को आमंत्रण दिया गया। सोमवार महासप्तमी से पूजा-पंडालों के पट खुल जाएंगे। इसके बाद सभी देवी मंडप और पूजा पंडालों में विधि-विधान पूर्वक मां की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद आम लोगों भी पंडाल और देवी मंडपों में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। दुर्गा पूजा को लेकर पूरा शहर आकर्षक रोशनी से नहा रहा है। मां भगवती के भजनों से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा है। अपर बिलासी में राज दरबार तो कृष्णापुरी में तिरुपति बालाजी मंदिर : शहर के पूजा-पंडालों पर इस बार करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। अपर बिलासी पूजा समिति की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.