एक संवाददाता, फरवरी 25 -- गया के डुमरिया क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास में आकर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना मैगरा थाना क्षेत्र के चोन्हा टोला नयकाडीह गांव में हुई है। 45 वर्षीय तेतरी देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव से तीन किमी की दूरी पर गुहिया आहर के पास मिला। महिला का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के बेटे ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटे का कहना है कि उसके चाचा उसकी मां को डायन कहते थे। बताया गया कि प्रतिदिन की तरह तेतरी देवी दूध बेचने के बाद घर लौट रही थी। तभी गुहिया आहार के पास पहले से घात लगाए लोगों ने महिला पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर महिला के शरीर पर गहरे घाव पाए गए, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा था कि हमलावरों ने धारदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.