फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- अपनी मां एवं बहन के साथ ससुराल गई एक विवाहिता के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की। इस दौरान ससुरालीजनों को समझाने के लिए आई मां को भी पीटा। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी पूनम की की ससुराल महादेव नगर में है। ससुरालीजन परेशान करते हैं। इस स्थिति में वह मायके आई थी। मायके के लोगों द्वारा ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि 8 फरवरी को वह अपनी मां पुष्पादेवी एवं बहन पिंकी के साथ में ससुराल गई तो उसके पति राहुल, जेठ रवी, सास पुष्पा देवी ने गाली देते हुए मारपीट की। मारपीट में पूनम एवं उसकी मां पुष्पा देवी के गंभीर चोट आई है। ससुरालीजनों ने धमकाते हुए कहा कि अगर थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी ...