संवाददाता, सितम्बर 18 -- यूपी के सीतापुर जिले में बाघ की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। मछरेहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मां के साथ शौच को गई युवती को बाघ घसीट कर ले गया। मां की चीख सुनकर मौके पर कई लोग जमा हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और लड़की की खोजबीन शुरू की। लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। इसके बाद पुलि को इसकी जानकारी दी गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मछरेहटा क्षेत्र के राठौरपुर निवासी प्रेमा ने बताया कि सुबह अपनी बेटी दामिनी और कामिनी के साथ शौच के लिए खेतों में गई थी। बड़ी बेटी कामिनी (18) कुछ दूरी पर थी। तभी उसने आवाज लगाई कि अम्मा भागो बाघ आ गया है। जब तक हम कुछ समझ पाते तब तक बाघ आया और कामिनी पर हमला कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.