रामपुर, जनवरी 5 -- नानकार गांव निवासी जावेद पुत्र हिराज ने आरोप लगाया है कि वह बस्ती लानागंज स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद में अपनी बीमार माता के इलाज के लिए मदद की अपील कर रहा था। आरोप है कि जैसे ही मस्जिद के लाउडस्पीकर से आवाज दी गई, तभी मोहल्ला काले के कुछ लोग आ गए और उसको पकड़ लिया। आरोप है कि सभी ने जावेद के साथ अभद्रता की और मारपीट की कोशिश भी की। पीड़ित का कहना है कि उसने बीमार माता के इलाज के लिए अपील की थी, लेकिन उसके साथ लोगों ने गलत व्यवहार किया। बाद में जावेद कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...