संवाददाता, दिसम्बर 15 -- यूपी के फरीदपुर में मां के पास सो रहे 10 माह के बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। फरीदपुर के रेशम बाग कॉलोनी निवासी रूपराम प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात रूपराम और उनकी पत्नी अनीता देवी घर में सोए हुए थे। अनीता के पास उनका 10 माह का बेटा कुश भी सो रहा था। अनीता के अनुसार सुबह करीब चार बजे उसकी आंख खुली तो कुश उनके पास से गायब था। महिला ने शोर मचाते हुए पति को उठाया। दंपति ने पूरी कॉलोनी में बच्चे को तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- न...