प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। मां के परिश्रम और समर्पण के कारण बेटे दिलीप कुमार ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। उसने केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि रीजनल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पहला स्थान हासिल किया है। उसके नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। कौशाम्बी के दिलीप कुमार एनडी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। दिलीप जब छह साल का था तो उसके पिता इंद्रराज सिंह का निधन हो गया। मां सुमन देवी कठिन परिश्रम से बेटे दिलीप की परवरिश कर रहीं हैं। उसकी पढ़ाई का विशेष ख्याल रखती हैं। दिलीप भी पढ़ाई में कोई कोताही नहीं करता। कड़ी मेहनत से अपने सपने को साकार करने में जुटा है। दिलीप का सपना पायलेट बनने का है। दिलीप ने इस सफलता का श्रेय अपनी मां सुमन देवी के अलावा प्रधानाचार्य मंयक मिश्र...