चंदौली, अक्टूबर 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्रि के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रमौली में जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी, डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय की सौम्या मौर्य, श्रद्धा सेठ, खुशी कुमारी, अदिति मौर्य, साक्षी विश्वकर्मा, उजाला, मैरी, अनुष्का, श्रेया कुमारी, सचिन विश्वकर्मा आदि ने मां दुर्गा के नौ रूपों और महिषासुर के रूप में अभिनय किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य नारी शक्ति का संदेश देना है। साथ ही अपने धर्म और संस्कृति से बच्चों को जागरूक करना है। ताकि आने वाली पीढ़ी इस परंपरा का और अच्छे संस्कार और संस्कृति से आत्मसात कर सके। इस दौरान सुभाष चंद्र गुप्ता, सहायक अध्यापक संजय सिंह, ओम प्रकाश, बसंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.