नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के नेटवर्क को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवक ने अपनी मां के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसकी लेनदेन सीमा एक करोड़ रुपये तक बढ़वा दी थी। डीसीपी आदित्य गौतम के अनुसार, एक पीड़ित ने 45.25 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और व्हाट्सएप के जरिए शेयर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर निवेश के नाम पर रकम ठगी गई। जांच में पता चला कि पीड़ित ने 15 ट्रांजेक्शन में आठ अलग-अलग खातों में पैसा डाला। इनमें चार लाख रुपये रेणू गर्ग के खाते में पहुंचे। पुलिस टीम पंजाब के जिरकपुर पहुंची और पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला के बेटे रिशू ने खाता खुलवाया था। रिशू ने 25 हजार रुपये में यह खाता अमित को बेच दिया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.