बागेश्वर, फरवरी 13 -- देवकी लघु वाटिका, मंडलसेरा में "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर मेरा युवा भारत एवं जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृसम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाना रहा। मुख्य अतिथि एवं वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए पारिजात, चंदन, सहजन (सीलिंग), रुद्राक्ष, बेल, औषधीय एवं एरोमेटिक पौधों, मूंगा, रेशम तथा बांस-चारा पत्ती आदि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पौधों के पर्यावरणीय, आध्यात्मिक और औषधीय गुणों की जानकारी देते हुए पौधारोपण की सही विधि भी बताई। उन्होंने कहा, "यदि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी सेवा और संरक्षण का संकल्प ले, तो यह धरती और आने वाली पीढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.