लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन पूजन किए। मन्दिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। वहीं घरों में भी लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया, आरती उतारी और मां अम्बे से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। रात में भजन कीर्तन से मां की महिम का बखान किया गया। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। यहां भीड़ को देखते हुए महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगी रहीं। भजन कीर्तन, जयकारे लगाते हुए कतारों में लगे भक्तों ने अपनी बारी आने पर मां के दर्शन पूजन किए। मन्दिर परिसर में बैठकर लोगों ने दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मन्दिर परिसर की परिक्रमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.