रांची, मई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा के मणिटोला में सोमवार को बड़ा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मन्नतों वाली मां काली के दर्शन किए। सभी के लिए सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मन्नतों वाली मां काली के दर्शन को अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। देर शाम तक बड़ी संख्या में भक्तजन मां के दर्शन के लिए कतारबद्ध थे। महोत्सव आयोजन स्थल मां के जयकारे से गूंजायमान रहा। ढोल-नगाड़े व ढाक की धुन पर मां की महिमा का कलाकार गुणगान करते रहे। वहीं, मंदिर के पास बने पंडाल में भक्तों के बीच दिनभर महाभंडारा का वितरण किया गया। फूलों से हुई मां के दरबार की सजावट बड़ा पूजा के मौके पर मां के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मंदिर मार्ग पर जगह-जगह फूलों से तोरणद्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.