आगरा, अप्रैल 5 -- थाना डौकी क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। परिवार में दो मौत से कोहराम मचा है। दो घंटे के अंतराल पर एक ही स्थानों पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। धर्मवीर (35) पुत्र रामबाबू निवासी जवाहरपुर (फतेहाबाद) हाल निवासी जंगजीत नगर (आगरा) की मां रामसखी का शुक्रवार की शाम देहांत हो गया था। इसकी जानकारी होने पर धर्मवीर बाइक से गांव अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहा था। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार ने धर्मवीर की बाइक में टक्कर मार दी। धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सको ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.