उरई, दिसम्बर 3 -- आटा। हमीरपुर जिले में झबरा मोड़ पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में जालौन की एक महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। महिला अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पांच घंटे तक जाम लगाया। बुधवार सुबह को आटा थाना क्षेत्र के परासन के मजरा भडरादेरा निवासी रामदीन अपनी पत्नी रामरती के साथ हमीरपुर के जमोडी गांव, सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही दोनों झबरा मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामरती सड़क पर गिर गई और डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुटे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे...